हरगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेलूमऊ (शेरापुर बाजार) में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, श्री पीतांबरा शिक्षा समिति तथा के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं ग्रामीण लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुधीर कुमार चौधरी द्वारा हड्डी संबंधी लगभग 100 से अधिक मरीजों की जांच की गई, जिनमें गंभीर मामलों को सर्जरी हेतु अस्पताल रेफर किया गया। वहीं डॉ. एस.ए. मीर (एमडी मेडिसिन) ने हृदय रोगियों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं।