spsssitapur.com

HEALTH CAMP / FREE HEALTH SCREENING – 13/March/2026 Drgah Sah Maja Kalander, Sitapur

लहरपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, सैकड़ों मरीजों को मिला उपचार

सीतापुर, लहरपुर (ब्यूरो)

लहरपुर नगर में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, श्री पीतांबरा शिक्षा समिति तथा के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मज़ार शाह कलंदर के सामने, मजाशाह क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में गरीब, जरूरतमंद एवं नगरवासियों ने पहुँचकर चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने 300 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान कीं। साथ ही 65 लोगों की रक्त जांच भी की गई।

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.ए. मीर (एमडी मेडिसिन) ने 178 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ दीं। वहीं डॉ. मधुलिका राय ने महिलाओं में बांझपन, ल्यूकोरिया और माहवारी से संबंधित समस्याओं की जांच कर 32 महिलाओं को उपचार उपलब्ध कराया।

इसके अलावा डॉ. हबीब जैन ने 52 मरीजों की जांच की, जबकि डॉ. सौम्य सिंह (सर्जन) ने 47 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी।

डॉ. निशा गौतम (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सहित नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य मेडिकल टीम के सदस्य भी शिविर में उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली और लोगों ने डॉक्टरों की सेवाओं की सराहना की। इस अवसर पर अंशुमान सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद अरशद, शाही इमाम कारी अनवर आलम साहब, मोहम्मद हसीन अंसारी सहित नगर के कई सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे और कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top