कार्यक्रम के सफल संचालन में स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। पंजीकरण से लेकर स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण तक सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की गईं। इस अवसर पर प्रोग्राम मैनेजर अंशुमान सिंह, कार्यक्रम संयोजक ऐश्वर्य प्रताप सिंह, डॉ. अनुज कुमार सर्वेश्वता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।