परसेंडी, लहरपुर, जिला सीतापुर में एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावशाली स्वास्थ्य शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निवारक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ाना और लोगों तक आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना था। यह पहल श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, सीतापुर द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) के CSR सहयोग से आयोजित की गई।