spsssitapur.com

HEALTH CAMP/FREE HEALTH SCREENING – 30/APRIL/2026, Meera Tola, Laharpur, Sitapur

लहरपुर में आधुनिक ब्लड बैंक का शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

सीतापुर | संवाददाता

लहरपुर क्षेत्र के ग्राम पारा सराय स्थित के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल में नव-निर्मित आधुनिक ब्लड बैंक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी पवन सिंह चौहान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई राजनीतिक एवं सामाजिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए एमएलसी पवन सिंह चौहान ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ब्लड बैंक क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त उपलब्ध होना कई लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि इस ब्लड बैंक में एसडीपी (Single Donor Platelets) जैसी अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो गंभीर मरीजों के उपचार में काफी सहायक होगी। यह सुविधा सीतापुर और आसपास के क्षेत्रों में बहुत कम स्थानों पर उपलब्ध है, इसलिए क्षेत्रवासियों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी जासमीर अंसारी, पूर्व एमएलसी भरत त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र राजवंशी, मनोज त्रिवेदी, अनिलेंद्र यादव, मनोज सिंह, डॉ. टी.पी. सिंह, आदित्य सिंह, आशीष सिंह, दिनेश पटेल, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को समय पर सुरक्षित रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भर न रहना पड़े।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में अंशुमान सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, डॉ. अनुज कुमार सर्वेश्वता, शिवपूजन सिंह एवं मोहम्मद हसीन अंसारी का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया तथा लोगों से रक्तदान के प्रति जागरूक होने की अपील की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top