spsssitapur.com

HEALTH CAMP/FREE HEALTH SCREENING- 16/April/2026, AMEERNAGAR, SITAPUR

अमीरनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 171 मरीजों का हुआ परीक्षण

सीतापुर | संवाददाता

जनपद सीतापुर के ग्राम अमीरनगर (पोस्ट रहमतपुर) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC Re) के सहयोग से आयोजित हुआ।

शिविर में कुल 171 मरीजों का पंजीकरण कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक दवाइयाँ एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान 34 लोगों के रक्त नमूने लिए गए, जबकि 150 से अधिक मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ वितरित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पीतांबरा शिक्षा समिति के मैनेजर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत आवश्यक हैं, जिससे लोगों को अपने घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें और वे नियमित जांच के प्रति जागरूक बनें।

शिविर में चिकित्सकों की टीम—डॉ. एस.पी. सिंह (एमडी मेडिसिन), डॉ. इमरान खान (जनरल फिजिशियन), डॉ. मधुलिका राय (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. हबीब जैन (सर्जन) और डॉ. मुस्कान (स्त्री रोग विशेषज्ञ)—ने मरीजों की जांच कर उपचार एवं परामर्श दिया। नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में ग्राम मैनेजर अंशुमान सिंह, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top