spsssitapur.com

COMMUNITY HEALTH EVENTS (HEALTH FAIRS/RESOURCE FAIR) – 18/April/2026, NEVADA, Sitapur

स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़, कोतवाली प्रभारी ने किया शुभारंभ

लहरपुर, सीतापुर | संवाददाता

लहरपुर क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर नेवादा में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के तत्वावधान में किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि इससे जरूरतमंदों को निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा मिलती है।”

शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयाँ और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित जांच और उपचार किया। शिविर में मुख्य रूप से डॉ. हबीब जैन, डॉ. एम.आई. मीर, डॉ. अलीम कुमार यादव, डॉ. मुस्कान, डॉ. एहतेशाम सहित नर्सिंग स्टाफ और मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में के.पी. सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अंसारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन, रिजवान अली, इमरान सिंह, रिजवान सिंह तथा अन्य गणमान्य नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

शिविर में कुल 217 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे स्वास्थ्य शिविरों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।

Click below to Download Report

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top