मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, उसके प्रभाव और देखभाल के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याएँ तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना उतना ही आवश्यक है जितना शारीरिक स्वास्थ्य पर। वक्ताओं ने कहा कि समय पर काउंसलिंग, सकारात्मक सोच, नियमित दिनचर्या और योग–ध्यान को अपनाकर मानसिक समस्याओं से बचा जा सकता है।