मुख्य वक्ता जगतगुरु महामंडलेश्वर स्वामी वेद पुत्र महाराज ने कहा कि महिलाओं में हर महीने होने वाली रक्त कमी (एनीमिया) को रोकने के लिए संतुलित आहार, आयरन युक्त भोजन, हरी सब्जियाँ और उचित पोषण लेना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाएँ और किशोरियाँ समय-समय पर अपना हेमोग्लोबिन परीक्षण और नियमित स्वास्थ्य चेकअप अवश्य करवाएँ।