spsssitapur.com

Senior Care Program – 25/10/2025 शेखटोला

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार, 311 लोगों को मिली दवाएँ और परामर्श

शिविर में मरीजों की जांच डॉ. अनूप सरवैया, डॉ. अनूप वर्मा, डॉ. मधुलिका, डॉ. इलियास और डॉ. अंशुमान सिंह द्वारा की गई।

लहरपुर नगर के मोहल्ला शेखटोला स्थित नगर पालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को पीतांबरा शिक्षा समिति एवं केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. सुरेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के 21 लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए तथा उपस्थित लोगों को इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गोल्डन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा 5 लाख रुपये तक मुफ्त उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।

शिविर में कुल 311 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिन्हें आवश्यक निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं। साथ ही आने वाले लाभार्थियों को फलों की टोकरी भी भेंट की गई।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पात्र नागरिक अपना आयुष्मान गोल्डन कार्ड अवश्य बनवाएँ ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी हसीन अंसारी ने किया।

केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँच सकें।

कार्यक्रम के दौरान CMO डॉ. सुरेश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष हाजी जावेद अहमद, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई तथा डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Click below to Download Report

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top