spsssitapur.com

HEALTH EDUCATION WORKSHOP – 27/09/2025 तलगाँव

स्वास्थ्य और शिक्षा पर आयोजित हुई कार्यशाला

जनता इंटर कॉलेज, तालगांव में श्री पीतांबरा शिक्षा समिति, पारासराय लहरपुर द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा कार्यशाला एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को स्वास्थ्य के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर केपी सिंह ग्रुप ऑफ स्कूल्स एंड कॉलेजेज के चेयरमैन एस.पी. सिंह ने कहा कि छात्र ही राष्ट्र के निर्माता और देश का भविष्य हैं, इसलिए उनका स्वस्थ रहना बहुत आवश्यक है।

कार्यक्रम में डॉ. मानू ओमेंद्र वर्मा, डॉ. अनूप सरवैया, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, सम्मानित नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जगत्गुरु महामंडलेश्वर श्री श्री 108 स्वामी डॉक्टर वेद पुत्र महाराज ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि यदि वे पूरी लगन और मनोयोग से अध्ययन करना चाहते हैं, तो उन्हें अपने शरीर और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। नियमित योग, व्यायाम और संतुलित दिनचर्या अपनाने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए खान-पान पर नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जंक फूड, सिंथेटिक और केमिकल युक्त खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम से अच्छी नींद आती है, जिससे छात्र पूरे मन से पढ़ाई कर पाते हैं।

जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. ऐहतिशाम शानू ने सभी अतिथियों का बुके एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र–छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top