spsssitapur.com

Community Health Mela/Fairs – 30/09/2025 अकबरपुर

स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण – जगद्गुरु

लहरपुर, सीतापुर।

जनता इंटर कॉलेज, तालगांव में श्री पीताम्बरा शिक्षा समिति, पारासराय लहरपुर द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ. ऐहतिशाम शानू ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत बुके और अंगवस्त्र प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगत्गुरु महामंडलेश्वर श्री श्री 108 स्वामी डॉक्टर वेद पुत्र महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि

“स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है।”

उन्होंने छात्रों को प्रतिदिन योग एवं व्यायाम करने की प्रेरणा दी ताकि वे अपने शरीर को स्वस्थ और निरोगी रख सकें।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से
डॉ. मानू ओमेंद्र वर्मा,
डॉ. अनूप सरवैया,
ऐश्वर्य प्रताप सिंह,
अंशुमान सिंह,
सम्मानित नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र–छात्राएँ उपस्थित रहे।

Click below to Download Report

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top