spsssitapur.com

HEALTH EDUCATION WORKSHOP – 11/MAY/ 2026 Sikandara (Raurapur), Sitapur

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 120 मरीजों को मिला लाभ

के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल एवं श्री पीतांबरा शिक्षा समिति द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं

सीतापुर | संवाददाता

लहरपुर क्षेत्र के ग्राम पोस्ट मुबारकपुर (गोकुलपुर) में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था।

शिविर में कुल 120 मरीजों का पंजीकरण किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श, आवश्यक जांच और दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। इस दौरान 30 मरीजों के रक्त नमूने लिए गए तथा 85 से अधिक लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के मैनेजर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभदायक हैं और सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच कराते रहने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में डॉ. एस.ए. मीर, डॉ. एहतेशाम खान, डॉ. मधुलिका राय, डॉ. हबीब जैन, डॉ. मुस्कान तथा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों ने लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों की भूमिका सराहनीय रही। अंशुमान सिंह, ऐश्वर्य प्रताप सिंह, डॉ. अनुज कुमार सर्वेश्वता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिविर में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top