spsssitapur.com

हेल्थ कैंप/फ्री हेल्थ स्क्रीनिंग – 08/11/2025 बेनी सराय

लहरपुर क्षेत्र के ग्राम बेनी सराय में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, श्री पीताम्बरा शिक्षा समिति और केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ग्रामीणों को निरोगी जीवन के लिए आवश्यक आदतों और सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर चौधरी ने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और साफ-सफाई अपनाकर हम अपने शरीर को स्वस्थ और निरोगी रख सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि समय रहते सावधानी बरती जाए, तो कई बीमारियों की रोकथाम संभव है और दवाइयों की आवश्यकता भी कम पड़ती है।

सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज के भौतिक युग में असंतुलित खान-पान और चाइनीज फूड का अत्यधिक सेवन कई बीमारियों का कारण बन रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीमारियों का निदान और रोकथाम सही खान-पान और पूर्व सावधानी से ही संभव है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंशुमान सिंह, जनरल मैनेजर, केपी सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, ने कहा कि किसी भी दवा का सेवन बिना डॉक्टर के परामर्श के नहीं करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित डॉक्टर की जांच व सलाह के बाद ही उपचार प्रभावी और सुरक्षित हो सकता है।

कार्यक्रम का संचालन ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने किया तथा आगंतुक अतिथियों का स्वागत नीलू वर्मा ने भव्य तरीके से किया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 517 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें से 413 लाभार्थियों को जांच के उपरांत आवश्यक दवाइयाँ प्रदान की गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top