spsssitapur.com

HEALTH EDUCATION WORKSHOP – 03/April/2026 Khanpur Sadat, Sitapur

निःशुल्क मेडिकल हेल्थ एजुकेशन कैंप का आयोजन

लहरपुर (सीतापुर) | संवाददाता

लहरपुर क्षेत्र में श्री पीतांबरा शिक्षा समिति एवं के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल, पारा सराय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क मेडिकल हेल्थ एजुकेशन कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम खानपुर यादत में शुक्रवार को आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिविर में कुल 168 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान की गईं तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम—डॉ. एस.ए. मीर (एमडी मेडिसिन), डॉ. अनुज वर्मा (जनरल फिजिशियन), डॉ. एहतेशाम खान (जनरल फिजिशियन), डॉ. मधुलिका राय (गायनो सर्जन), डॉ. हबीब जैन (सर्जन) और डॉ. मुस्कान (महिला रोग विशेषज्ञ)—ने मरीजों का परीक्षण कर उचित उपचार प्रदान किया। साथ ही फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टाफ द्वारा भी सेवाएँ दी गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ के.पी. सिंह मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी एवं के.पी. सिंह हॉस्पिटल, पारा सराय के चेयरमैन डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा किया गया। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सलमान जैदी, अंशुमान सिंह एवं ऐश्वर्य प्रताप सिंह सहित अन्य सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top