spsssitapur.com

HEALTH CAMP / FREE HEALTH SCREENING – 04/November/2025 Daniyalpur, Sitapur

ग्राम सभा दनियालपुर, ब्लॉक परसेंडी में जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, श्री पीतांबरा शिक्षा समिति तथा के.पी. सिंह मेमोरियल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऐश्वर्य प्रताप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अंशुमान सिंह, मोहम्मद हसीन अंसारी, कबीर खान सहित अनेक सम्मानित नागरिक व लाभार्थी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाना, लोगों को रोग-निवारण और समय पर इलाज के प्रति जागरूक करना है।

शिविर का शुभारंभ कदीर खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम—

  • डॉ. सुधीर कुमार चौधरी (ऑर्थो सर्जन)

  • डॉ. मधुलिका राय

  • डॉ. के.डी. जोशी (जनरल फिजिशियन)

  • डॉ. मोहसिन आज़ाद (एम.डी. मेडिसिन)

—ने कुल 288 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयाँ और जांच सुविधाएँ उपलब्ध कराईं।

Click below to Download Report

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top